Categories

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर थाना रोड में अनियंत्रित कार चालक ने कई लोगों को मारी ठोकर, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ा

आदित्यपुर थाना रोड पेट्रोल पंप चौक के पास आक्रोशित भीड़ ने तेज गति से कार चला रहे एक युवक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक अनियंत्रित तेज गति से कार चलाकर कई लोगों को ठोकर मार कर भाग रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7:30 के आसपास कार सवार एक युवक तेज गति से कार चला रहा था।जहां शेरे पंजाब चौक होते हुए युवक ने कार से ऑटो, बाइक सवार और एक बच्चों को ठोकर मार दी। इस घटना से आक्रोशित लोग कार सवार के पीछे लग गए। जिसे आदित्यपुर थाना के पास दबोचा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और लोगों को ठोकर मारने के बाद भी नहीं रूक रहा था। बाद में युवक को भीड़ ने पड़कर आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं थाना रोड कुछ देर तक जाम रहा जिसे पुलिस के आने के बाद हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *