Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : संस्थापक दिवस की तैयारी पूरी, जुबली पार्क सहित पूरा शहर सज धज कर तैयार

भारत देश में ऐसा कोई व्यक्ति विशेष नहीं जिनका जन्म दिन पर किसी शहर को सजाया जाए मगर एक महापुरुष टाटा महाराज यानी जमशेद जी नौसरवान जी टाटा जिनके जन्म दिन की खुशी में 3 मार्च को पूरा शहर जश्न मनाता है और पूरा शहर को बिजली शू सज्जा से सजाया जाता है।

जहां एक दो नहीं तीन दिन का उत्सव मनाया जाता है। जिसमें चाहे ,जुबली पार्क,हो या शहर के दर्जनों छोटे बड़े पार्क हो या फिर चौक ,चौराहा हो यहां तक कि सड़को के दोनों तरफ भी लाइट व्यवस्था लगाई जाती है शहर मानो लगता है कि सातों रंगों की रौशनी से डूब गया हो ।

जहां जमशेदपुर और झारखंड से नहीं बल्कि बिहार,बंगाल और उड़ीसा राज्य से लोग आते है इस बिजली शू सज्जा को देखने और सेल्फी के यादगार पल बनाने के लिए। जिसमें खास कर जुबली पार्क में लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जाती है। जिस कारण जुबली पार्क में हजारों लाखों की भीड़ लगती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *