आनंद मार्ग सेवादल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन
ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के इण्टर कॉलेज तिरूलडीह में शुक्रवार को आनंद मार्ग सेवादल महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अवधुतीका आनंद चीर मधुरा आचार्य व अवधुतीका आनंद गुणमया आचार्य द्वारा आनंदमूर्ति के चित्र पर पुष्पांजलि देकर व मोम बत्ती जलाकर किया। इण्टर कॉलेज तिरूलडीह के छात्राओं को सेवादल का युनिफॉर्म पर प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने, सेवा कार्य चलाने, मानसिक, आध्यात्मिक, शारीरिक प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दिया गया। मेडिटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य मानसिक व शारीरिक मजबूती प्रदान करने, लोगों का सेवा करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। योग से रोग पर नियंत्रण के साथ ही अपने आप को पहचानने का विधा , हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी निभाने में शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम बनाने के विषय पर प्रशिक्षण शिविर में बताया गया। वहीं अवधुतीका आनंद गुणमया आचार्य ने बताया कि आज के परिवेश में बच्चियों को हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने एवं उसे मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से सेवा दल द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार से रूटीन के आधार पर योग, आत्मरक्षा का गुर एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव व लोगों को बचाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मोमबत्ती जलाकर व आनंद मुर्ती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्राचार्य उपेन महतो,शिक्षक प्रोफेसर हृदय रंजन महतो आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

Ichagarh – A three-day training camp was inaugurated by Anand Marg Sewadal Women’s Cell on Friday at Inter College Tiruldih of Ichagarh block area of Seraikela Kharsawan district by offering floral tributes and lighting a candle by Avadhutika Anand Chir Madhura Acharya and Avdhutika Anand Gunmaya Acharya on the picture of Anandmurthy. . The girl students of Inter College Tiruldih were given information about Seva Dal’s uniform on saving people from natural calamities, running service work, mental, spiritual and physical training. The purpose of providing health, mental and physical strength and serving the people through meditation was highlighted. Along with controlling diseases through yoga, the method of self-recognition, making women physically and mentally capable to participate in every field was told in the training camp. On the other hand, Avdhutika Anand Gunmaya Acharya said that in today’s environment, a training camp has been organized by the Seva Dal with the aim of strengthening the girls in every field and preparing them mentally. He said that from Saturday, on the basis of routine, yoga, self-defense tricks and training to prevent natural calamities and save people will be given. He said that today the camp was inaugurated by lighting a candle and paying floral tributes to the portrait of Anand Murti. Principal Upen Mahato, teacher Professor Hriday Ranjan Mahato etc. also expressed their views on the occasion.
