Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बेऊर जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह, विधानसभा में दिखाया विक्ट्री का साइन

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह विधानसभा में वोट डालने पहुंचे. इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे. मीडिया के सवालों पर अनंत सिंह ने 5 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया. अनंत सिंह ने कहा, पांचों सीट हम जीतेंगे. हम नीतीश जी को वोट करेंगे.

जेल से अनंत सिंह कब आयेंगे बाहर?

इसके अलावा मीडिया ने अनंत सिंह से जेल से बाहर आने को लेकर भी सवाल किया, जिस पर उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है. कब बाहर आयेंगे, अब तक कंफर्म नहीं. इस दौरान बिहार विधानसभा पहुंचने पर अनंत सिंह ने विक्ट्री का साइन भी दिखाया. राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा में वोट डालने के बाद अनंत सिंह वापस बेऊर जेल लौट गए.

अब इलेक्शन नहीं लड़ेंगे अनंत सिंह ?

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, ये सब नीतीश कुमार तय करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी करेंगे, वो स्वीकार होगा. इसके साथ ही अनंत सिंह से जब पूछा गया कि उन्होंने कहा था नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वे इस्तीफा दे देंगे. इस पर अनंत सिंह ने कहा, हम अब इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.

कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

जानकारी के मुताबिक, एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है. ऐसे में एक मतदाता जेल में बंद है. इसलिए पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए. अनंत सिंह के वकील की तरफ से दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई हुई. वकील की अर्जी स्वीकार कर ली गई.

कोर्ट ने दिया था वोट डालने का आदेश

कोर्ट की ओर से बेऊर जेल के काराधीक्षक (Jail Superintendent) को आदेश दिया गया कि अनंत सिंह को पूरी सुरक्षा के साथ विधानसभा ले जाया जाए और उन्हें मतदान कराया जाए. वोटिंग के बाद अनंत सिंह को वापस जेल भेज दिया जाए. ऐसे में आज अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने के लिए पहुंचे. राज्यसभा चुनाव को लेकर जिस तरह से आंकड़ों का खेल देखा जा रहा, ऐसे में एक-एक वोट की अहमियत बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *