Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में चोरी के मामले में नाबालिग सहित एक अन्य युवक गिरफ्तार

आदित्यपुरः सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते 5 जून को एमडेट जमशेदपुर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर के बाहर कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए रखे 5 लोहे का चैनल जिसका अनुमानित मूल्य करीब 32 हजार 460 है की चोरी मामले में नाबालिग सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

गिरफ्त में आए युवक का नाम राकेश महतो बताया जा रहा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 9 पीस लोहे का एंगल बरामद किया है. बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *