Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन के फिर अध्यक्ष बने रघुनाथ पांडेय, पहली बार कोई महिला बनी पदाधिकारी, पूरी टीम का बजा डंका

जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) के चुनाव में रघुनाथ पांडेय और उनकी टीम जीतकर आ गयी है।

श्री पांडेय के विरोधी टीम ने इस चुनाव को गलत तरीके से कराने आरोप लगाया कहा की इस तरह इतनी देर चुनाव के परिणाम लोकसभा – विधानसभा मे भी नहीं आता। बीते दिन शाम तीन बजे से सुबह चार बजे तक गिनती हुई। इसमें कुछ तो गड़बड़ी होने की बात कही। अध्यक्ष पद पर रघुनाथ पांडेय जीते। जबकि महामंत्री के पद पर फिर से सीडीएस कृष्णन विजेता रहे। डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर रविकांत शुक्ला जीते। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर दोबारा अमरनाथ तिवारी ने जीत दर्ज की है।

कोषाध्यक्ष के पद पर कमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो और पिंटू शर्मा ने चुनाव जीता। सहायक सचिव के पद पर अवध किशोर सिंह और संजू महतो विजेता बने। इसमें संजू महतो महिला है। पहली बार कोई महिला पदाधिकारी ने चुनाव जीता है। चुनाव में जीत के बाद रघुनाथ पांडेय जिंदाबाद के नारे लगे और विजय होकर अहले सुबह चार बजे जशन मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *