Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के मुरुप एवं गोविंदपुर के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति, लोगों में हर्ष

सरायकेला : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप एव गोविंदपुर के बीच संजय नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को स्वीकृति मिली जिसकी प्रकालित राशि 8 करोड़ 15 लाख रुपया है! यह योजना को स्वीकृति दिलाने में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई की अहम भूमिका रही।

इधर, मुरुप व आस पास गाँव के लोग पुल निर्माण स्वीकृति हेतु विधायक दशरथ गागराई के कार्य की काफी सराहना की! यही नहीं बल्कि यहाँ के ग्रामीणों ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है,जिसमें संजय प्रधान, अजीत प्रधान, गोराचंद हो, हेमसागर प्रधान, नीलसेन प्रधान नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, उमाकांत प्रधान, देवीदत्त प्रधान , धर्मेंद्र प्रधान आदि नाम शामिल है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *