आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पांचवा चरण 30 अगस्त से…

पुरे राज्य में शुक्रवार 30 अगस्त से पांचवें चरण का आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम फिर से शुरू होने जा रही है। वही प्रखंडों में कार्यक्रम को लेकर तिथि निर्धारित कर दी गई है। इधर कुचाई प्रखंड में भी कल से शुरू हो रहे कार्यक्रम को सुची जारी कर दी गई है। जिसमें 30 अगस्त को कुचाई प्रखंड के मरांग हातु पंचायत में, 31 अगस्त को अरुवा पंचायत में होगी।

जबकि 2 सितंबर को पीड़ा कांटा, 4 सितंबर बारुहातु पंचायत, 6 सितंबर बदीलीहर पंचायत में, 9 सितंबर रुगुडीह पंचायत में, 10 सितंबर तिलीपदा पंचायत, 11छीटासेगीई पंचायत में, 12 सितंबर गीमियाडीह पंचायत, 13 सितंबर रीलाहातु पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार,, कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने दी।
