Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां मैं महिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति संसाधनों का अभाव ,परिणाम बेहतर -सरोजिनी

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय मूवी के निर्देशक  सरोजिनी लकड़ा ने आज दुगनी आर्चरी अकादमी एवं आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरसावां में 100 बेड के हॉस्टल के साथ-साथ शीघ्र ही महिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की। श्रीमती लकड़ा ने बताया कि उनका उद्देश्य प्रत्येक केंद्र में जाकर खिलाड़ियों एवं उनकी समस्याओं कि सीधे तौर पर जानकारी उपलब्ध करनी है। विशेषकर खरसावां फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा की अभाव के बावजूद इस केंद्र के खिलाड़ी न केवल सक्रिय हैं बल्कि केंद्र का नाम रोशन कर रहे हैं । निदेशक ने कहा कि विभिन्न केंद्रों की व्यवस्था की समीक्षा कर कर जिस केंद्र की व्यवस्था सुदृढ़ होगी उन्हें पुरस्कृत भी करेंगी। फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्रीमती लकड़ा ने कहा खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी नाम कमाना है। उन्होंने निर्देश दिया कि एक लक्ष्य तैयार कर हुए अपने मार्ग पर जब अग्रसर होंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। श्रीमती लकड़ा के साथ-साथ ओलंपियन मनोहर टोपनो, खेल एडवाइजर श्री देवेंद्र सिंह, विभागीय अभियंता श्री एजाज आलम, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, राजकीय उच्च विद्यालय की प्राचार्य सुश्री मंजू हेंब्रम, प्रशिक्षक बी एस राव,बलराम महतो, संजय सुंडी एवं अन्य मौजूद थे।

Sarojini Lakra, director of the Directorate of Sports and Youth Affairs, today conducted a surprise inspection of Dugni Archery Academy and Residential Football Training Center Kharsawan. He announced the opening of a 100-bed hostel at Kharsawan as well as a women’s football training center soon. Mrs. Lakra told that her aim is to go to each center and provide information about the players and their problems directly. Especially praising the arrangement of Kharsawan Football Training Center, he said that despite the absence, the players of this center are not only active but are bringing glory to the name of the center. The director said that after reviewing the arrangements of various centres, the center whose arrangements will be strengthened will also be rewarded. Addressing the trainees of the Football Training Center, Mrs. Lakra said that along with sports, one has to earn name in studies as well. He instructed that when they move forward on their path with a goal in mind, they will definitely get success. Along with Mrs. Lakra, Olympian Manohar Topno, Sports Advisor Mr. Devendra Singh, Divisional Engineer Mr. Ejaz Alam, Secretary of District Sports Association Mohammad Dildar, Government High School Principal Ms. Manju Hembram, Coaches BS Rao, Balram Mahto, Sanjay Sundi and others were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *