Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदिवासी के ऊपर पेशाब करने से प्रवेश शुक्ला का पूरा देश में पुतला दहन किया जा रहा है।

पश्चिम सिंहभूम जिला प्रखंड खुंटपानी में प्रवेश शुक्ला के नापाक हरकत से आदिवासियों में आक्रोश देखने को मिला, प्रवेश शुक्ला के नापाक हरकत से पूरा देश क्रोधित है, आदिवासी के ऊपर पेशाब करने से प्रवेश शुक्ला का पूरा देश में पुतला दहन किया जा रहा है।प्रवेश शुक्ला के नापाक हरकत को देखते हुए झारखंड में भी पूरे जिला में प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया जा रहा है। खूंटपानी प्रखंड में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के नेतृत्व में प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन चुरगुईया मैदान में ग्रामीणों के द्वारा आक्रोशित रूप से पुतला दहन किया गया। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने प्रवेश शुक्ला को कानून के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए देश के प्रशासन से उम्मीद जताई।

Advertisement –

मौके पर ग्रामीण मुंडा, समाजसेवी अशोक मुनडरी, नारायण कांडेयंग,नागेंद्र पान, प्रमुख प्रतिनिधि अमित होनहागा,भारत जमुदा, रेंगों पुरती, राजकुमार जमुदा, सन्नी तियू,राहुल जमुदा, रमेश जमुदा, साहेब जमुदा ,और क्षेत्र के ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *