एमजीएम अस्पताल में चला जागरूकता अभियान,लोगों को दी इस बिमारी से बचने की जानकारी

जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल मे एड्स को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। वैसे यह एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है लेकिन रविवार होने के कारण इसे बीते दिन सोमवार को मनाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इस संक्रमित रोग की जानकारी अस्पताल मे मौजूद तमाम लोगों को दी गई।

साथ ही इससे सुरक्षित रहने के उपाय की भी जानकरी सभी को दी गई। इस दौरान अस्पताल के तमाम जूनियर व सीनियर डॉक्टर्स मौजूद रहे। वही डॉक्टरों ने बताया कि दवाइयों के माध्यम से एड्स की बीमारी को नियंत्रण मे रखा जा सकता है,साथ ही सतर्कता रहने पर इससे बचा भी जा सकता है।
