Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर नगर निगम एक्शन में,सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए दी चेतावनी

जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड में सड़क किनारे हो रहे जाम को देखते हुए मानगो नगर निगम एक्शन में देखने को मिली। जहां सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया गया और दोबारा अतिक्रमण नहीं करने क़ी चेतावनी भी दी। इस दौरान नगर निगम दल बल के साथ डिमना रोड़ पहुंची और सभी क्षेत्रों को खाली कराया गया।

इस दौरान नगर निगम की ओर से यह कहा गया कि मानगो डिमना रोड में जहां तहां गाड़ी लगाने से और सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही थी। जिससे हर समय यहां जाम क़ी स्थिति बनी हुई थी। जिसे देखते हुए मानगो नगर निगम ने यह कार्यवाही क़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *