Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान

सरायकेला: सरायकेला जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देश पर सरायकेला -टाटा मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो के अनुपालन तथा सम्बन्धित थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने बिना सीट बेल्ट के बड़े वाहन चालकों को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisement –

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन एवं बिना शीट बेल्ट के बड़े वाहन चलाने वाले पकड़े गए। 20 से 25 वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दौरान लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के उपयोग की अहमता, उपयोगिता के बारे में बिंदुवार जानकारी साझा की गईं साथ ही अपने साथ-साथ अपने परिवार एवं सम्बन्धित सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा,सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह , सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवमू यातायात पुलिस शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *