Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आखिर कब रुकेगा छऊ नृत्य की प्रसिद्ध नगरी सरायकेला में अवैध लॉटरी का काला खेल

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के हृदय स्थली सरायकेला पूरे विश्व में छऊ नृत्य कला को लेकर प्रसिद्ध रहा है विश्व के कई देशों के साथ ही अपने देश में सरायकेला के कलाकार छऊ कला को प्रदर्शित कर सुर्खियां बटोरी है वहीं कलानगरी में अवैध लॉटरी के कारोबारियों की कुदृष्टि पड़ गई है। या यूं कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कलानगरी अवैध लॉटरी नगरी बन गई है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस प्रशासन और एक यूट्यूबर के मिलीभगत से कलानगरी सरायकेला में अवैध लॉटरी का काला खेल चल रहा है अवैध लॉटरी के किंगपिन मनीष, हिरसी, विजय, अमित द्वारा संचालित अवैध लॉटरी का काला खेल को सरायकेला थाना मैनेज करने का सारा खेल एक यूट्यूबर द्वारा किया जाता है सरायकेला नगर के हर एक लोग दबी जुबान से सरायकेला कलानगरी में होने वाले अवैध लॉटरी का संचालन सरायकेला में रहने वाले रहने एक यूट्यूबर को जिम्मेबार मानते हैं। आपको बता दूं कि अवैध लॉटरी संचालकों द्वारा कम उम्र के लड़कों को कम समय में लखपति बनने का ख्वाब दिखाकर इनके हाथों से पूरे सरायकेला नगर और आसपास के क्षेत्रों एवं चौक चौराहों पान दुकानों में लॉटरी टिकट बिकवाया जाता है।

कौन होते हैं शिकार

अवैध लॉटरी के धंधे में आम लोग बेरोजगार प्रतिदिन कमाने खाने वाले मजदूर इस गिरोह का शिकार हो रहे हैं और लाखों रुपया इस अवैध धंधे में शामिल लोग उगाही कर रहे हैं बंगाल पुरुलिया का लॉटरी टिकट बड़ी चालाकी से मंगा कर और नकली लॉटरी छाप कर या धंधा फल-फूल रहा है। वहीं सरायकेला नगर में चल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार के संबंध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि साहू ने राष्ट्रीय सागर को बताया कि लॉटरी के अवैध कारोबार के कारण कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है यह सारा खेल प्रशासन की देखरेख में चलता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला उपायुक्त आरक्षी अधीक्षक कोल्हान डीआईजी को अवैध लॉटरी के संचालन पर रोक लगाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया परंतु सराय किला प्रशासन द्वारा इस अवैध लॉटरी के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाना कहीं ना कहीं सरायकेला पुलिस की मिलीभगत जग जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन अभिलंब अवैध लॉटरी संचालन पर रोक नहीं लगाती है तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इसके लिए जोरदार आंदोलन कर सरायकेला कलानगरी को बचाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *