विश्व पर्यावरण दिवस पर मानिकबाजार में मनाया गया *पर्यावरण संरक्षण*
आज दिनांक 05 जून 2023 सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र मानिकबाजार सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय के दिशानिर्देशानुसार पारा लिगल वैलेअंटियर (PLV) श्री कुमुद रंजन महतो ने “मन के मिलन पखवाड़ा” कार्यक्रम पर उपस्थित सभी ग्रामीण, बुजुर्ग, बच्चों और सेविका
श्रीमती पार्वती महतो,सहिया श्रीमती बसंती महतो ,ए एन एम दीदी ब्रिजिनिया बोदरा को एक नन्हा पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा किए। पेड-पौधे हमारे इस जीवन शैली के लिए अतिमहत्वपुर्ण जरूरत है। कार्यक्रम पर सेफाली महतो,गीता महतो,जितेंद्र महतो,राहुल महतो के अलावा सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Advertisement –

इस पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पी एल वी कुमुद रंजन ने उपस्थित लोगों से बातचीत कर अपने वातावरण सुरक्षित और ज्यादातर पौधारोपण, वनों की कटाई पर रोकथाम करना चाहिए साथ-साथ में *29 मई से 14 जून तक चल रहे मन के मिलन पखवाडा* पर विशेष जोर देकर बात रखे जिसमें सभी जरूरत लोग अपने विभिन्न प्रकार वाद विवाद निपटारा मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें दोनो पक्ष की जीत होगी और समझौता शांतिपूर्ण समाधान की संभावना होगी ।
