जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

साकची, बिस्टुपुर सहित विभिन्न जगहों पर जिला प्रशासन के अधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी, एम वी आई द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जो व्यक्ति हेलमेट नहीं पहना है, उन्हें फूल देकर और माला पहनाकर जागरूक किया जा रहा है। इस टीम के साथ एक यमराज के वेश में उपस्थित कलाकार भी है। जो बताता है कि हेलमेट नहीं पहने पर उसके साथ ऊपर जाना पड़ेगा।

वहां उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक हम लोग सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह पूरे झारखंड प्रदेश में चलाया जा रहा है। लोगों को शिक्षित किया जा रहा है कि आप यातायात नियम का पालन करें और हेलमेट अवश्य लगाएं।

आजकल सड़क दुर्घटना में काफी लोगों की जान जा रही है। बहुत से लोग अपंग बन जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमें बहुत ही सावधानी पूर्वक चलना है, ताकि किसी की जान नहीं जाए। लोग सुरक्षित अपने घर को वापस जाएं, क्योंकि घर में परिवार वाले आपकी राह देख रहे हैं।
