Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में इस दिन तक सितम ढायेगी ठंड, जानें अगले चार रोज के मौसम का हाल

रांची : झारखंड में आसमान साफ होने के सात ही ठंड ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। तेज सर्द हवा चलने की वजह से सुबह और शाम लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। गुजरे 24 घंटे में गुमला सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगर पहाड़ों में बर्फबारी होती रही तो 15 जनवरी तक सर्दी का सितम जारी रह सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। चार जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

हालांकि 5 जनवरी को बादल छा सकते हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 6 जनवरी को भी बादल छाने के आसार हैं। 7 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *