Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां_कुचाई मुख्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खरसावां_कुचाई मुख्यालय में सरकारी कर्मियों को शराब सेवन नहीं करने और किसी गतिविधि मैं सलिप्तता नहीं होने की शपथ दिलायी गयी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने प्रखंड के सभी सरकारी कर्मचारियों ने प्रखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि जब भी कोई एक व्यक्ति नशा करता है तो उसका खामियाजा उसके पूरे परिवार समाज और देश भुगतता है। हम सभी संकल्प ले कि नशे को तौबा करे और नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनायेंगे। मालूम है कि झारखंड सरकार ने राज्य भर में ड्रॉप्स और नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान अंचल पदाधिकारी शीला उरांव, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, बीएचओ डॉ शंकर सिंह सहित खरसावां, कुचाई के सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *