Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बाबूलाल ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, क्या बोल गये…

रांची- बीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने आज जमकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आदिवासियों का अपमान करने का इल्जाम लगाया था। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने आदिवासी समाज की उपेक्षा की और शोषण का दंश दिया।

राहुल गांधी को इस बात के लिए झारखंड के आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।यहां याद दिला दें कि बीते सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची के शहीद मैदान में कहा था कि 2014 के बाद से किसी भी सरकारी, गैर सरकारी या कॉर्पोरेट सेक्टर में आदिवासियों का प्रतिनिधित्व नहीं है। आदिवासी समाज का अपमान किया जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 3 दिनों से झारखंड में आदिवासी समाज के प्रति झूठी सहानुभूति व्यक्त करने वाले को क्षमायाचना करनी चाहिए। क्या बोल गये बाबूलाल मरांडी… देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *