विपक्ष मुद्दा विहीन, कुछ भी बोलकर समय बिता रहे नेता : सीएम चंपाई
रांची: सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए नेता कुछ भी बात बोलकर समय बीता रहे हैं। विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है इसलिए राज्य में नवगठित सरकार को पार्ट टू बताकर तरह-तरह की बातें कर रही है। मौका था झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र के दूसरे एवं अंतिम दिन मीडिया से बात करने का।

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद जो सरकार बनी है वह हेमंत सोरेन सरकार के समय लाई गई योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने का काम करेगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने 4 वर्षों तक बहुत ही बेहतरीन काम किया है। जो कमी रह गई है उसे पूरा करने के लिए वर्तमान सरकार काम करेगी। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें कौन-कौन सा चेहरा होगा यह अभी तय नहीं हुआ है।
