Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में छायेगी बदरी, 15 जिलों में येलो अलर्ट…

रांची : झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता नजर आ रहा है। आज से राज्य के कई जिलों में बदरी छाई रहेगी। इस वजह से ठंड थोड़ी कम लगेगी।

वहीं बर्फीली हवाओं की रफ्तार में भी कमी आयेगी। आने वाले 2 रोज में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दिखेगी। वहीं इसके बाद फिर पारा गिरने लगेगा। बीते 24 घंटों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ायेगा।

मौसम विभाग ने 15 जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबलिटी कम होगी। गाड़ी चलाते समय खास ख्याल रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *