Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चैतनपुर में पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध पर जागरूकता अभियान का आयोजन

सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश अनुसार खरसावां के नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित चैतनपुर में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घर-घर और गांव-गांव का भ्रमण कर अफीम की खेती के दुष्परिणाम एवं कानूनी की जानकारी दी। साथ ही अवैध अफीम खेती को रीक थाम हेतु ग्रामीण के बीच जन जागरण किया मौके पर श्री गौरव कुमार ने कहा कि अफीम की खेती व धंधा करने वाले समाज के लिए घातक है अफीम की खेती करने वाले समाज को पीछे ठेलने का काम कर रहे हैं इस धंधे में शामिल लोग कभी बख्शी नहीं जाएंगे। इसकी खेती के बढ़ावा देने वाले लोग भी जेल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अफीम की खेती करने वाली पर 10 वर्ष की सजा और एक लाख का जुर्माना तथा कारोबार करने या आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली पर 20 वर्ष की सजा और दो लाख का जुर्माना का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति इस तरह के कार्य को अगर करता है तो उससे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा पुलिस ने अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त समाज बनाएं और कानून के हाथ को मजबूत करें, इस अभियान में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के साथ-साथ पुलिस के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *