Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के ‘एक्सप्लोर X1 2024’ के अंतिम दिन बैटल ऑफ बैंड्स ने जमाया महफ़िल

जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में विगत तीन दिनों से चल रहे ‘एक्सप्लोर 2024’ कार्यक्रम का आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। एक्सप्लोर के समापन समारोह के दौरान अपने संबोधन वक्तव्य में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी. के पाणि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक कला प्रेमी देश है। भारत और कला का संबंध बहुत गहरा और प्राचीन है। भारत में कला की एक समृद्ध परंपरा है, जो कि सदियों से विकसित हुई है। यहां की कला में विविधता, गहराई और आध्यात्मिकता का समावेश होता है।

आधुनिक भारत में भी कला को बहुत बढ़ावा दिया जाता है। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय न केवल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि हमारा लक्ष्य है कि हम शहर के दूसरे कला संपन्न व्यक्तियों को भी अवसर प्रदान करें। इस वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन ग्रुप डांस, क्रिकेट, बास्केट बॉल, वॉली बॉल एवं अन्य खेलों के अंतिम चरण की प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया। शहर के विभिन्न बैंड्स ने एक दूसरे से “बैटल ऑफ बैंड्स” में प्रतिस्पर्धा करते हुए एक से एक गानों का प्रदर्शन किया। विगत तीन दिनों तक चलने वाले इस वार्षिक सांस्कृतिक सह खेल उत्सव में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और दूसरे संस्थानों के लगभग 5000 प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम ‘एक्सप्लोर X1’ के इस आयोजन को विस्मरणीय बना दिया।

फ्लैश मॉब के साथ कार्यक्रम की धमाकेदार शुरुआत

एक्सप्लोर X1 2024′ के तीसरे और आखिरी दिन की शुरुआत भी फ्लैश मॉब के धमाकेदार प्रदर्शन से हुई। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, आईटी विभाग के अधिष्ठाता, प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, शोध विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कला एवं मानविकी विभाग के अधिष्ठाता एस. खान, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्षा और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। माननीय अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम को शुरू किया। इसके बाद नेताजी सुभाष विश्विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास के लिए एक्सप्लोर जैसे आयोजन का विशेष महत्व है- प्रो.डॉ. आचार्य ऋषि रंजन

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन ने भी प्रतिभागियों को सराहते हुए कहा, “एक्सप्लोर X1 2024 न सिर्फ अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक मंच बना बल्कि सभी के लिए एक मनोरंजन का अवसर भी बना, जो कि अब पूरे जमशेदपुर का सबसे बड़ा कार्यक्रम बन चुका है”।कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कला का प्रदर्शन अभिव्यक्ति के सबसे सशक्त माध्यमों में से एक है।

भारत की पहचान विश्व में अपनी कलाधर्मिता और सांस्कृतिक विविधता के कारण सबसे अलग है। हम सदियों से नृत्य और संगीत के माध्यम से अपने मानवीय मूल्यों को प्रदर्शित करते आ रहे हैं। विज्ञान हमें जिज्ञासु बनाता है और कला के कारण हमारी रचनात्मक क्षमता का विकास होता है और जहाँ विज्ञान और कला का समागम होता है अविष्कार और रचनाएँ वहीं होती है। हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय नियमित विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होता है।जमशेदपुरवाला, फुडिवर्सल, प्राइड यूनिफॉर्म ‘एक्सप्लोर X1 2024’ कार्यक्रम के प्रायोजक थे। प्रायोजक जमशेदपुरवाला ने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी से न सिर्फ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई बल्कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का जायका भी लिया।

कार्यक्रम के विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों की सूची :

क्रिकेट : विजेता – नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय

उपविजेता – जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज

स्काईवॉक : प्रथम – टीम इमोर्टल (जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय)

द्वितीय : टीम विंटेज वाइब ( नेताजी सुभाष विश्विद्यालय)

ग्रुप डांस : प्रथम पुरस्कार-डीएस आर ग्रुप

द्वितीय पुरस्कार- साथी 2.0

बैटल ऑफ बैंड्स : अरका जैन कॉलेज

ट्रेज़र हंट : कॉशिक कुमार महतो एंड टीम

स्किट: प्रथम पुरस्कार- अल कबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वितीय पुरस्कार- जेकेएस कॉलेज

इन प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त भी बी. फेस्टा, क्यू फेस्टा, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, चेस, फायरलेस कूकिंग, वाद-विवाद, स्पेलिंग कॉम्बैट, हैश कोड जैसे अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *