Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नरकीय माहौल में अंत्येष्टि करने के लिए नगर वासी मजबूर – मनोज कुमार चौधरी

सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत अखाड़ा शाल श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क का निर्माण तथा श्मशान घाट परिसर में नगर पंचायत द्वारा डंप किया जा रहे कचरा का उचित निपटारा करने की मांग को लेकर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी तथा आम सैकड़ों लोगो ने शनिवार को लगभग डेढ़ घंटे तक आखडासाल श्मशानघाट जाने वाली सड़क को जाम किया। सड़क जाम स्थिति के कारण नगर पंचायत के कई कचरा उठाव करने वाली गाड़ियां वहां फंसे रहे।

सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन मौके पर पहुंचे और आम लोगों से बातचीत की तथा एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने तथा नगर पंचायत द्वारा डंप किया जा रहे कचरा का सही निपटारा करने का आश्वासन दिया इसके बाद सड़क जाम हटाया गया। मौके पर आम लोगों का नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अखाड़ा साल सड़क का निर्माण सरायकेला वासियों का काफी पुरानी मांग है शमशान तक जाने वाली यह मुख्य सड़क है सड़क नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है यही नहीं श्मशान घाट के पास सरायकेला नगर पंचायत मैं कचरा निपटारा करने वाली एजेंसी एमएसडब्ल्यू अपनी सभी कचरा वही डंप करती है खुले में इस तरह से कचरा डंप किए जाने से कभी भी नगर क्षेत्र में महामारी फैल सकती है और लोगों की जान जा सकती है।

मनोज चौधरी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जन उपयोगी योजनाओं पर कार्य किया जाए उन्होंने कहा कि प्रत्येक टोला में एक विवाह मंडप होना जरूरी है इससे विवाह एवं अन्य अवसरों में सड़क का अतिक्रमण नहीं होगा उन्होंने कहा कि यहां शहर में जाम की स्थिति एवं दुर्घटना को रोकने के लिए बाय पास रिंग रोड होना चाहिए। वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने कहा कि संवेदक से बातचीत हो गई है सड़क का निर्माण एक जल्द प्रारंभ होगी और कचरा डंप करने वाली समस्या का समाधान भी जल्द किया जाएगा इस मौके पर नगर के भोला महंती, श्रीधर सिंहदेव, कृष्ण राणा समेत कई नगर वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *