Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर परिसर पर सावन के तीसरी सोमवारी को भजन संध्या एवं भंडारा का आयोजन

खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर परिसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीना के तीसरी सोमवारी को बोल बम कांवरिया संघ खरसावां द्वारा शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी बोल बम कांवरिया संघ के सदस्य शंभू मंडल ने दी।

उन्होंने कहा कि भजन संध्या कार्यक्रम में झारखंड एवं उड़ीसा के कलाकारों द्वारा भोलेनाथ का भजन पेश किया जाएगा। साथ ही हजारों की संख्या में आए शिव भक्तों के लिए प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

मंडल ने इस अवसर पर खरसावां के आस पास शहर एवं गांव गांव के शिव भक्तों से अपील किया है कि भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बोल बम कांवरिया संघ के सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि तीसरी सोमवारी रामगढ़ बाबा रामेश्वर मंदिर परिसर पर 2:00 बजे कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *