Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई के भारत सिंह मुंडा वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु विधायक प्रतिनिधि मनोनीत, उपायुक्त को सौंपा पत्र

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के भुरकुंडा निवासी भारत सिंह मुंडा को झारखंड सरकार द्वारा आबुआः बीर आबुआः दिशुम के तहत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वनो पर अधिकार की मान्यता) अधिनियम 2006, नियम 2008 के संशोधित नियम 2012 को सघन रूप से धरातल पर क्रियान्वयन करने के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। साथ ही दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है।

सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जिला स्तर पर सफल संचालन के लिए विधायक दशरथ गागराई व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह मुंडा ने जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को पत्र सौपा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा मुन्ना सोय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *