Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा : नक्सलियों के पांच बंकर तहस-नहस, दो शक्तिशाली IED डिफ्यूज

चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सली बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, दो शक्तिशाली IED, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काली और हरी नक्सली यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। दोनों IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से स्पॉट पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा समेत कई नक्सली दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 8 जुलाई से संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। 11 जुलाई को तलाशी के दौरान जंगलों में छुपाए गए दो शक्तिशाली IED और पांच नक्सली बंकरों का पता चला जिन्हें सुरक्षाबलों ने तत्काल ध्वस्त कर दिया।पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन IED को जंगल में प्लांट कर रखा था। अभियान के दौरान बंकरों से नक्सली दस्तावेज और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने तक यह अभियान जारी रहेगा।प्रशासन ने इलाके में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और नक्सल विरोधी ऑपरेशन को और तेज करने की तैयारी की जा रही है। संयुक्त बलों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विध्वंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *