Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर, जनता से सतर्क रहने की अपील…

जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिले में बंगाल के खाड़ी के निम्न दबाव के कारण लगातार बारिश हो रही है। जमशेदपुर की दोनों नदियां स्वर्णरेखा एवं खरकाई नदी खतरे के निशान से अब ऊपर बढ़ रही है।

वही जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे ने सभी थाना प्रभारी को अलर्ट कर दिया है। गोताखोरों की व्यवस्था कर दी गई है। डिजास्टर मैनेजमेंट के लोगों को तैयार रहने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों के बीच भारी वर्षा के बीच रेनकोट दिया गया है, ताकि वह अपने ड्यूटी को अच्छी तरह निभा सके और सभी स्थानों पर सुरक्षा के साथ चौक चौबंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *