Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक में झारखंड के पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को दी गई श्रद्धांजलि

श्री परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक खरसावां के श्री श्री 108 मां बसंती मंदिर के प्रांगण में केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री सुशील सारंगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक का उद्देश्य जिला सरायकेला- खरसावां की कमेटी विस्तार से संबंधित था। सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत झारखंड के पूर्व मंत्री एवं धनबाद से पूर्व सांसद एवं मजदूरों के मसीहा ब्राह्मण शिरोमणि स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर हुई।

केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री सुशील सारंगी ने कहा कि 10 जुलाई को झारखंड की धरती में अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया। स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई बाबा ने अपने पूरे जीवन काल में सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा की है। समाज के हर तबके के जरूरतमंदों खासकर मजदूरों के हक और आवाज के लिए वै सदैव खड़े रहते थे। उन्होंने मजदूरों के हक के लिए बहुत से आंदोलने लड़ी और उसमें सफल हुए ।वह इंटर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे ।ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रो के लिए बहुत से काम किए। उन्होंने धनबाद लोकसभा का भी प्रतिनिधित्व किया।।

तत्पश्चात सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई एवं उसमें खरसावां प्रखंड से लोगों को जिला कमेटी में स्थान देने पर विचार किया गया और तय किया गया की जो भी ब्राह्मण समाज के हित के लिए कार्य करता आया है उन्हें जिला कमेटी में यथोचित स्थान अवश्य दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी ,जिला सचिव विप्लव कुमार पाणी,सुजित हाजरा, सरोज मिश्रा, तरुण पाणी, प्रवीण सारंगी ,रूप रंजन नंदा ,रूपेश कुमार नंदा, संजय कुमार पति, सुनील दास ,रघु पति आदि काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *