Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में बारिश का कहर: कई जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान

झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में बीते 24 घंटे में मूसलाधार बारिश ने रिकॉर्ड बना दिया। सिर्फ चार घंटे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा पांच बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इस भारी वर्षा ने शहर के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति में बाधा जैसे हालात देखने को मिले।

रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश से हालात खराब

रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया। रांची में दिन भर आंशिक बादल छाए रहे, हालांकि शाम के समय तेज़ गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने की घटनाएं देखने को मिलीं, जिससे लोगों में भय का माहौल रहा। आज हल्की बारिश के आसार, नहीं है भारी वर्षा का अलर्टआज जमशेदपुर के मौसम में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आंशिक बादल रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल मूसलाधार बारिश का कोई ऑरेंज अलर्ट नहीं है।

15 जुलाई तक राहत नहीं, लगातार बारिश जारी रहेगी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15 जुलाई तक झारखंड के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। जहां कुछ जिलों में तेज़ बारिश के आसार हैं, वहीं अन्य जिलों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। पूरे राज्य में धूप निकलने की संभावना अत्यंत कम है। हालांकि, 15 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है और अच्छी धूप देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *