Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ग्राम प्रवास में निकले भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता रमेश हांसदा का सरायकेला प्रखंड के दावना पंचायत का दौरा

कई दिनों के आराम के बाद पुनः ग्राम प्रवास में निकले भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता रमेश हांसदा आज 22वें दिन सरायकेला प्रखंड के दावना पंचायत के कई गांव का दौरा किया । दौरे के क्रम में ग्रामीणों को आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की । साथ ही साथ स्थानीय जन समस्याओं से भी अवगत हुए । रमेश हांसदा ने गांव में देखा कि एक भी सोलर टावर दुरुस्त नही है। घर घर नल योजना भी अधूरा ही बना है।

लोग तालाब के भरोसे रह रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग एवं पंचायत इस पर मौन है ।
भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा की स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन अब तो मुख्य्मंत्री बन गए है। अब किसी भी गांव में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

रमेश हंसदा ने कहा की उनके प्रवास कार्यक्रम से लोग जागरूक हो रहे है। आज ग्रामीण जनता विकाश के बारे में चर्चा कर रहा है। सरकार का निचले स्तर में प्रशासन नहीं पहुंच पा रहा है । एवं जन समस्या की छोटे-छोटे समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है । रमेश हांसदा ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनाएं । ग्राम प्रवास में सीताराम हांसदा चतुर हेंब्रम, सुरेंद्र किस्कू, रोथो,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *