युधिष्ठिर महतो को फिल्म पीआर के लिए कोलकाता में मिला सम्मान
धनबाद : श्यामा फिल्म्स एंटरटेनमेंट के द्वारा आयोजित फिल्म अवार्ड कलकत्ता 2024 के कार्यक्रम में युधिष्ठिर महतो को फिल्म पीआर के लिए सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि विगत पांच वर्षों से युधिष्ठिर भोजपुरी,खोरठा,नागपुरी,छत्तीसगढ़ी और हिंदी फिल्मों के लिए पीआर का कार्य कर रहें हैं।

कई कलाकारों के लिए भी पीआर का कार्य करते हैं। इनके द्वारा पीआर की गई कई फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी हैं।वहीं टीवी पर भी प्रसारित हो चुकी हैं।
