भोजपुरी की उन्नति के लिए शहर में भोजपुरी गीत व फिल्म का होगा निर्माण
जमशेदपुर : लौहनगरी अब तेजी से फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर आगे बढ़ रही है। शहर में लगातार फिल्म व वीडियो एलबम की शूटिंग हो रही है। अब जल्द ही देश के महान उद्योगपति रतन टाटा पर गीत गाकर मशहूर हुए झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन व देश के मशहूर संगीतकार आर्या शर्मा एक साथ काम करते नजर आएंगे। इसे लेकर रविवार को बिष्टुपुर में एक बैठक भी की गई। आर्या शर्मा फिलहाल शहर में हैं। वे एक नए प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई से जमशेदपुर आए हैं। आर्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह व खेसारी लाल यादव के लिए भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अब यहां वीडियो व फिल्म का निर्माण भी होने लगा है। ऐसे में यहां के कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। वहीं, अजीत अमन ने बताया कि नए प्रोजेक्ट को लेकर आर्या शर्मा से बात हुई। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही शहर में एक वीडियो व फिल्म का निर्माण किया जाएगा, जिसकी शूटिंग पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भोजपुरी के बड़े-बड़े गायक व अभिनेता शहर शूटिंग के लिए आए हैं। उनके द्वारा जमशेदपुर में ही गीतों को रिलीज भी किया जा रहा है। ऐसे में अब स्थानीय कालाकारों को अधिक से अधिक मौका मिल सकेगा। इस अवसर पर मनोज पांडे, नितेश यादव, सूर्या सिंह हेम्ब्रम, अश्विन परासर, विकास टुडू आदि उपस्थित थे।

Jamshedpur: Lauhangari is now fast moving towards film and music industry. Film and video album shooting is continuously happening in the city. Now soon Jharkhand-Bihar’s famous singer Ajit Aman and country’s famous musician Arya Sharma, who became famous by singing songs on country’s great industrialist Ratan Tata, will be seen working together. Regarding this, a meeting was also held in Bishtupur on Sunday. Arya Sharma is currently in the city. He has come to Jamshedpur from Mumbai for a new project. Arya has also worked for Bhojpuri stars Pawan Singh and Khesari Lal Yadav. He said that there is no dearth of talents in Jamshedpur. Now video and film production has also started here. In such a situation, the artists here will get maximum opportunities. At the same time, Ajit Aman told that he talked to Arya Sharma about the new project. He said that very soon a video and film will be produced in the city, which will be shot in different districts of Jharkhand. He said that in recent times, big singers and actors of Bhojpuri have come to the city for shooting. Songs are also being released by him in Jamshedpur itself. In such a situation, now the local artists will get more and more opportunities. Manoj Pandey, Nitesh Yadav, Surya Singh Hembram, Ashwin Parasar, Vikas Tudu etc were present on the occasion.
