चेन स्नैचिंग कर भागने वाले अपराधी को पकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिस के जवान सम्मानित,
राँची। शहर में चेन स्नैचिंग कर पुलिस की नाक में दम करने वाले दो चेन स्नैचरों को शनिवार को राँची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमें ट्रैफिक पुलिस के जवानों की अहम भूमिका रही। रविवार को पांच ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया। इनमें चेन छिनतई के अभियुक्त को पकड़ने वाले एएसआई विश्राम उरांव, संजय कुमार मांझी ,धीरज कुमार, अमरजीत कुमार राय शामिल हैं। वहीं 2000 के 10 नोट सड़क पर गिरे हुए मिले थे। जिसे थाना में जमा करनेवाले ट्रैफिक पुलिस मकबूल अली को भी सम्मानित किया गया। मौके पर सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन और ट्रैफिक एसपी भी उपस्थित थे।

चेन निगलने वाले स्नैचर की बिगड़ी तबियत, करना पड़ेगा ऑपरेशन
राजधानी राँची में दो चेन स्नैचरों को राँची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चेन स्नैचरों में हिंदपीढ़ी निवासी सलमान मलिक उर्फ छोटू और अजान सरीफ उर्फ लाला है। हलांकि इसमे एक अपराधी सलमान द्वारा चोरी की चेन निगल जाने के कारण उसकी तबियत बिगड़ने लगी है। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के वावजूद अभी तक चेन बाहर नहीं निकाला है। डाक्टरों के अनुसार अब उसका अॉपरेशन करना होगा।

बता दें अरगोड़ा चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के तीन जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए दोनो को दबोचा था लेकिन एक युवती चकमा देकर फरार हो गई थी। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के राजद ऑफिस के पास से दोनों शनिवार की दोपहर एक महिला का चेन छिनतई कर भाग रहे थे। महिला ने शोर मचाया तो डीपीएस स्कूल के पास ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत अरगोड़ा ट्रेफ़िक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अरगोड़ा चौक पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही धीरज कुमार,अमरजीत राय और संजय कुमार माझी अलर्ट हो गए।जैसे बाइक सवार दोनों अपराधी पहुँचे,तीनो ने मिलकर दबोच लिया।

यातायात पुलिस के तीन जवानों ने पकड़ा..
अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया था। ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात तीन जवान ने बहादुरी का परिचय देते हुए करीब एक किलोमीटर दौड़ा दोनों स्नैचरों को पकड़ा था। दोनों को पकड़ने वाले तीनों जवान में धीरज कुमार, अमरजीत राय और संजय कुमार माझी शामिल थे।

धीरज कुमार की जुबानी अभियुक्तों को दबोचने की कहानी ….
धीरज कुमार ने झारखण्ड न्यूज को बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन व्यक्ति डीपीएस स्कूल की ओर से चेन छिनतई कर भागा है। यह भी बताया कि बाइक पर पीछे एक युवती बैठी है। धीरज ने बताया कि सूचना मिलते ही तीनों सड़क के दूसरी ओर चले गए। तभी एक बाइक पर दो युवक और एक लड़की को देखा। बाइक रोकने का इशारा किया तो बाइक बढ़ाने लगा। तीनों ने बाइक को रोका और दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच लड़की बाइक से उतरकर भाग गई। वहीं एक युवक को कुछ निगलते देखें। दोनों युवक झटका देकर हाथ छुड़ाकर भागने लगा। दोनों अशोक नगर की और भागने लगा। बताया कि दोनो के पीछा करते हुए (तीनों यातायात पुलिस जवान) उनके पीछे दौड़े। लेकिन दोनों युवक तेजी से भागने लगे। तभी एक ऑटो पर बैठकर तीनो दोनों अपराधी के पीछे लग गए। अशोक नगर गेट नम्बर 4 के आगे दोनों को दबोच लिए। उसके बाद दोनों को पकड़ कर ट्रैफिक पोस्ट पर लाया और सम्बंधित थाना और पीसीआर को सूचना दी। उन्होंने बताया कि जब दोनों अपराधी भाग रहे थे यो वो चिल्लाने लगे कि कोई पकड़ो पकड़ो दोनो अपराधी है लेकिन किसी लोगों ने साहस नहीं दिखाया कि कोई अपराधी को रोकें। ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ने के बाद दोनों को मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया। धीरज कुमार

पुलिस से बचने के लिए छिनतई का चेन निगला
पुलिस ने जब दोनों स्नैचरों को पकड़ा तो गिरफ्तार सलमान छिनतई का चेन निगल गया। पुलिस ने उसके तलाशी ली। लेकिन चेन उसके पास नहीं मिला। पुलिस ने दोनों को थाने में लाकर सख्ती से पूछताछ की। तो उनमें से एक ने बताया कि चेन सलमान निगल गया है। उसे लेकर पुलिस तुरंत रिम्स गई। रिम्स में उसका एक्सरे कराया गया। एक्सरे में निगला हुआ चेन दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा में रिम्स में भर्ती कराया। सोमवार को डाक्टर उसके पेट से निगला हुआ चेन निकाल सकते है। वहीं दूसरे स्नैचर अजान से पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी बरामद किया है। जिसमें ये फर्जी नंबर लगा कर चला रहे थे।

महिला फरार हो गई
जानकारी के अनुसार बाइक पर दोनों अपराधी के अलावा एक महिला पीछे बैठी थी।चेन छिनतई कर बाइक से तीनों भाग निकला था।जब अरगोड़ा चौक के पास पुलिस ने दोनो को दबोचा तो महिला पुलिस को चकमा देकर निकल गई।पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला भी चेन स्नैचिंग गैंग में शामिल है।पुलिस से बचने के लिए महिला साथ रहती है।

हाल के दिनों में 30 से अधिक चेन स्नैचिंग
हाल के कुछ महीनों में इन लोगो ने तीस से अधिक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस इनसे सभी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है कि ये किन किन घटनाओं में संलिप्त थे। डोरंडा, जगन्नाथपुर, धुर्वा, अरगोड़ा, पुंदाग, बरियातू, लोअर बाजार, लालपुर, कोतवाली सहित कई थाना क्षेत्रों में इन लोगो ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

Ranchi. Ranchi police arrested two chain snatchers, who had been plaguing the police by chain snatching in the city, on Saturday. The traffic police personnel played an important role in this. Five traffic police personnel were honored on Sunday. These include ASI Vishram Oraon, Sanjay Kumar Manjhi, Dheeraj Kumar, Amarjeet Kumar Rai, who caught the accused of chain snatching. At the same time, 10 notes of 2000 were found lying on the road. The traffic police Maqbool Ali, who deposited it in the police station, was also honored. City SP Shubhranshu Jain and Traffic SP were also present on the occasion.
Chain swallowing snatcher’s health deteriorates, will have to undergo operation
Ranchi police arrested two chain snatchers in the capital Ranchi on Saturday. The arrested chain snatchers are Salman Malik alias Chhotu and Ajan Sharif alias Lala, residents of Hindpiri. However, due to swallowing of a stolen chain by a criminal Salman, his health has started deteriorating. Despite all the efforts of the doctors, the chain has not yet been pulled out. According to the doctors, now he has to be operated.
Let us tell you that three traffic police personnel posted at Argora Chowk nabbed both of them while showing their bravery, but one girl escaped by dodging. Both were running away after snatching a woman’s chain from near RJD office of Jagannathpur police station area on Saturday afternoon. When the woman raised an alarm, the traffic police near DPS school also came into alert mode and immediately informed the Argora traffic police. As soon as the information was received, traffic police constables Dheeraj Kumar, Amarjeet Rai and Sanjay Kumar Majhi, posted at Argora Chowk, were alerted. As soon as both the bike-riding criminals reached, all three nabbed them together.
Caught by three traffic police.
On Saturday, two vicious chain snatchers were arrested by the traffic police at Argora Chowk. Showing bravery, three jawans posted at the traffic post ran for about a kilometer and caught both the snatchers. Dheeraj Kumar, Amarjit Rai and Sanjay Kumar Majhi were among the three jawans who caught the two.
The story of Dheeraj Kumar’s verbal arrest of the accused….
Dheeraj Kumar told Jharkhand News that when he got information that three persons on a bike were going to DPS school
