Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन को लेकर डीएसई ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिये एमडीएम पीएम पोषण का प्रशिक्षण।

 

सरायकेला। मध्यान्ह भोजन योजना पीएम पोषण को लेकर नवनियुक्त शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला में आयोजित उक्त प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने नवनियुक्त शिक्षकों को एमडीएम पीएम पोषण का प्रशिक्षण दिया। जिसमें उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूली बच्चों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक और रुचिकर भोजन उपलब्ध कराने, मध्यान भोजन कार्यक्रम में स्वच्छता का सत प्रतिशत पालन करने और सावधानी बरतने, पोषण वाटिका का निर्माण और सरस्वती वाहिनी के संचालन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मौके पर विद्यालय एवं स्कूली बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन योजना के महत्व और लाभ के संबंध में भी विस्तार पूर्वक बताया। मौके पर लिपिक सह जिला एमडीएम प्रभारी अयोध्या राम, एमडीएम जिला कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार साहू सहित नवनियुक्त शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Seraikela. A one-day training was organized for the newly appointed teachers regarding the mid-day meal scheme, PM nutrition. While presiding over the said training organized at Nripraj Government 2nd High School Seraikela, District Superintendent of Education Charles Hembram gave MDM PM nutrition training to the newly appointed teachers. In which he gave detailed information regarding providing quality nutritious and tasty food to the school children according to the menu under the mid-day meal scheme, 100 percent cleanliness and precautions in the mid-day meal program, construction of nutrition garden and operation of Saraswati Vahini. Gave. On the occasion, he also explained in detail about the importance and benefits of the mid-day meal scheme for school and school children. On the occasion, Clerk cum District MDM in-charge Ayodhya Ram, MDM District Computer Operator Gautam Kumar Sahu along with newly appointed teachers were present in the training programme.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *