झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना “उन्नति का पहिया” कार्यक्रम के तहत कुचाई के आदर्श मध्य विद्यालय में साइकिल का किया गया वितरण

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत कुचाई प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवां कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी आदि ने 120 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया। मौके पर गागराई ने कहा कि शिक्षा वह प्रकाश है जो जीवन से जुड़े सभी प्रकार के अंधेरे को दूर करती है शिक्षा मनुष्य के जीवन का एक अभिन अंग है जिससे व्यक्ति को बेहतर तरीके से जीने की प्रेरणा मिलती है शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति को अच्छी बुरे हित अहित आदि के बीच भेद मालूम होता है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्होंने स्कूल आने-जाने में सहुलियत होगी छात्र-छात्राओं को समय पर स्कूल जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा बल्कि वे स्वयं अपनी साइकिल से विद्यालय आ सकते हैं। जबकि बीईईओ जीशी ने कहा कि उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत प्रखंड के 919 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का लक्ष्य है इधर छात्राओं ने साइकिल वितरण से खुशी देखी गई। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ नाथी महती, लेखापाल कृष्ण मोहन महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे।
