Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कांड्रा व गम्हरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 2000kg जावा महुआ एवं 50 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार…

सरायकेला : उत्पाद विभाग ने कांड्रा व गम्हरिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर मुर्गागुटु, बोर्डि, बुरुडीह नदी किनारे जंगल में संचालित अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया.बता दे टीम ने कांड्रा व गम्हरिया थाना क्षेत्र से दो हजार किलो जावा महुआ और 50 लीटर अवैध चुलाई शराब एवम शराब बनाने का उपकरण जब्त किया, वहीं कांड्रा से अवैध चुलाई शराब बेचते एक व्यक्ति को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, और उसके खिलाफ अगरतर उत्पाद कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. छापेमारी में कांड्रा व गम्हरिया थाना पुलिस का सहयोग रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *