*झारखंड की इन दो परियोजनाओं से चमकेगी राज्य की छवि, अक्टूबर 2024 तक…*
इन दोनों परियोजनाओं के लिए झारखंड और बिहार की सरकारें एक साथ काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2024 तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना जताई जा रही है
![]()
झारखंड में विकास की गति को तेज करने और छवि को सुधारने के संदर्भ में दो परियोजनाओं (Projects) को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साहिबगंज मनिहारी केबल स्टे ब्रिज और रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास। इन दोनों परियोजनाओं के लिए झारखंड और बिहार की सरकारें एक साथ काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2024 तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

छह किलोमीटर लंबे इस पुल के प्रोजेक्ट पर 1900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पूर्वोत्तर भारत के लिए एक रणनीतिक कनेक्शन भी प्रदान करेगा। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पुल पर यातायात की भीड़ को भी कम करेगा।

अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रांची रेलवे स्टेशन
बताया जाता है कि 2025 तक रांची रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पूरे प्रोजेक्ट में 447 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत दो तीन मंजिला टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा।

यात्रियों के लिए 10 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। 17 एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे। एक पार्सल हैंडलिंग सिस्टम और एक ऊंचा कॉनकोर्स का निर्माण भी होगा। स्पष्ट है कि समय पर अगर परियोजना पूरी होती है तो यह राजधानी की छवि बदलने में मददगार साबित होगी।

नया टर्मिनल भवन से यात्री आसानी से प्लेटफॉर्म नंबर पांच तक पहुंच सकेंगे। एक फुटब्रिज द्वारा अन्य टर्मिनल भवन से जुड़ा होगा. इस परियोजना को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एलिवेटेड कॉन्कोर्स टॉयलेट (Elevated Concourse Toilet) की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध होगी। साथ ही कैफे और रेस्तरां के अलावा अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी।

The governments of Jharkhand and Bihar are working together for both these projects. This project is expected to be completed by October 2024.
Two projects are being considered very important in terms of accelerating the pace of development and improving the image of Jharkhand.
Redevelopment of Sahibganj Manihari Cable Stay Bridge and Ranchi Railway Station. The governments of Jharkhand and Bihar are working together for both these projects. This project is likely to be completed by October 2024.
Rs 1900 crore will be spent on the project of this six kilometer long bridge. It will also provide a strategic connection to Northeast India. It will also reduce traffic congestion on Vikramshila Setu bridge in Bhagalpur, Bihar.
Ranchi railway station will be equipped with ultra modern facilities
It is said that by 2025 Ranchi Railway Station will be equipped with state-of-the-art facilities. Rs 447 crore will be spent on the entire project. Under this, two three-storey terminal buildings will be constructed.
10 lift facilities will be available for the passengers. 17 escalators will also be installed. A parcel handling system and an elevated concourse will also be constructed. It is clear that if the project is completed on time, it will prove helpful in changing the image of the capital.
Passengers will be able to easily reach platform number five from the new terminal building. Will be connected to the other terminal building by a footbridge. This project is targeted to be completed by 2025. The facility of elevated concourse toilet will be available to the passengers. Apart from cafes and restaurants, passengers will also get other modern facilities.
