Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

BIG BREAKING: गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद का इस्तीफा मंजूर। कल्पना सोरेन लड़ सकती हैं गांडेय से चुनाव, बनेंगी सीएम

गिरिडीह। झारखंड विधानसभा से बड़ी ख़बर आई है। गिरिडीह जिले के गांडेय विधायक का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब गांडेय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सी एम बन सकतीं हैं। ईडी के लगातार कारवाई से हेमंत सोरेन ने यह फैसला उठाया है।

विधानसभा ‌सभा द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार:

संख्या-कार्मिक (खंड)- 08/2019.01 / वि०स० / सर्वसाधारण की जानकारी के लिए यह प्रकाशित किया जाता है कि पंचम झारखण्ड विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31-गांडेय से निर्वाचित सदस्य डॉ. सरफराज अहमद द्वारा विधान सभा के अपने स्थान से दिये गए त्याग-पत्र को माननीय अध्यक्ष, झारखंड़ विधान सभा द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 190 के उप धारा 3 (ख) एवं झारखंड़ विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 316 के आलोक में स्वीकृत किये जाने के फलस्वरूप झारखंड़ विधान सभा में उक्त स्थान दिनांक 31.12.2023 के प्रभाव से रिक्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *