Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के गोंडपुर मैदान में लगा शहीद किसान मेला, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

खरसावां स्थित गोंडपुर मैदान में सोमवार को शहीद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया राज्यपाल ने अपने संबंधिन में राज्य के विकास के लिए इस तरह की आयोजनों के बारे में महत्वपूर्ण बताया उन्होंने भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के प्रयास को शुभकामना दिया।

कहा कि इससे जनजातीय समुदाय के लोगों में कृषि की प्रगति जागृत होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि जब से उन्हें कृषि मंत्रालय का दायित्व मिला है तब से लगातार वे राज्य के किसानों के लिए खुशहाली की सोच रख रहे हैं। यह किसान समागम उसी कड़ी का एक भाग है इसके माध्यम से यहां के किसान कृषि क्षेत्र में रहे क्रांतिकारी बदलावे से रुबरु होंगे और अपनी आय की दुगनी कर पाएंगे उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीक से खेती का देश के दूसरे राज्यों के किसानों के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। भारत सरकार अपने सतत प्रयास से यहां के किसानों कि आय वृद्धि की लेकर बनी हुई है।

इस दौरान कृषि से संबंधित कोई स्टॉल लगाए गए जहां पर राज्यपाल और केंद्र मंत्री घूम-घूम कर सभी स्टॉलो का निरीक्षण किया गया वहीं किसानों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण भी किया गया । एवं इस कृषि मेला में कृषकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *