Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सोनारी निवासी स्क्रैप कारोबारी ‘लालजी प्रसाद’ पे तलवार से हमला, पहले भी हो चुका है हमला

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर से अपराधियों ने स्क्रैप कारोबारी लालजी प्रसाद के ऊपर जानलेवा हमला किया है। जिसमें लालजी प्रसाद बुरी तरह से घायल हो गए हैं और अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

हमला कैसे और किस प्रकार किया गया है उसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है लेकिन आसपास के लोगों के मुताबिक उनके घर के गेट को किसी ने ठक ठकाया और जब वे बाहर आए तो उन पर तलवार से हमला कर दिया। आपको बता दे इससे पूर्व भी दो बार उनके ऊपर गोली चली है जिसमें वह बाल बाल बचे हैं। इससे पूर्व लगभग दो माह पहले उनके कार के ऊपर अपराधियों ने गोली चलाई थी जिसमें पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *