Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के चयन को लेकर भाजपा जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

सरायकेला भाजपा की एक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की गई।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह विधानसभा पर्यवेक्षक आदित्य साहू उपस्थित रहे उनके देखरेख में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से एक-एक कर उम्मीदवार के चयन को लेकर राय लिया गया। इस दौरान लगभग 300 सौ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने लिखित रूप से अपने विचार व्यक्त किया।

पर्यवेक्षक सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय सुमारी के बाद प्रदेश को लिखित रूप से जानकारी साझा किया जाएगा उन्होंने कहा की यह पूरी तरह से गीपनीय है। कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी ही उम्मीदवार का चयन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *