Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने इंद्रटांडी स्थित विवाह भवन को आम जनता के लिए मुहैया कराने को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज चौधरी ने जिला सरायकेला खरसावां उपायुक्त को पत्र लिख कर इंद्र टांडी स्थित विवाह भवन के निचले हिस्से को नगर वासियों के लिए मुहैया कराने को मांग की है।

श्री चौधरी ने बताया कि उत्कल मणी आदर्श टाउन हॉल का वर्तमान में सामाजिक कार्यक्रम हेतु प्रतिदिन किराया 50 हजार कर दिया गया है। जिसे आम जनता वहन करने में अ समर्थ है। वर्तमान में सामाजिक कार्यक्रम हेतु सरायकेला नगर पंचायत के इन्द टांडी स्थित विवाह भवन उपयोग में आ रहा था परंतु नगर पंचायत कार्यालय द्वारा वर्तमान में विवाह भवन का भूतल जिणी द्वार एवं प्रथम तल के नव निर्माण का हवाला देते हुए उसका आरक्षण आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे आम जनता काफी मायूस है।

उन्होंने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त से आग्रह किया है कि प्रथम तल के निर्माण होने तक जनता की सुविधा हेतु भूतल का आरक्षण नियमित रखने का आदेश देने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *