Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से खरसावां स्थित अभिजीत इंडस्ट्री से स्क्रैप चोरी किए जाने पर जताया आक्रोश

आज दिनांक 11/01/24 को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से खरसावां स्थित अभिजीत इंडस्ट्री से स्क्रैप चोरी किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया है। कल सजग ग्रामीणों ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ पकड़ा है,जबकि कई भागने में सफल रहे।
श्री विजय महतो ने कहा प्रशासन के मिली भगत से अब तक अभिजीत इंडस्ट्री से अरबों रुपए का स्क्रैप चोरी हो चुका है, उन्होंने सवाल उठाया की बार बार चोरी की घटना सामने आने पर भी पुलिस प्रशासन आखिर किस कारण से बंद कारखाने को सुरक्षा नही दे पा रही है।

श्री विजय महतो ने कहा स्थानीय जमीन दाताओं ने जमीन कारखाना लगाने के लिए दिया था जिससे की क्षेत्र का विकास हो, स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिले, लेकिन आज जमींदाता खुद को फंसा हुआ पाते हैं।

लगातार चोरी की वजह से कंपनी खोखला होता जा रहा है और भविष्य में अभिजीत कंपनी का खुलना नामुमकिन लग रहा है, श्री विजय महतो ने आशंका जताया की इस चोरी के खेल में स्थानीय बड़े-बड़े लोगों का भी संरक्षण प्राप्त है,वरना चोर इतने बेखौफ तरीके के चोरी की घटना को अंजाम नही दे सकते है।
श्री विजय महतो ने कहा ग्रामीणों के आक्रोश को जिला भाजपा ने संज्ञान में लिया है और बहुत जल्द ही जिला प्रशासन के विरुद्ध ग्रामीणों के साथ भाजपा सड़कों पर आंदोलन करेगी।
धन्यवाद

BJP District President Shri Vijay Mahato issued a press release and expressed anger over the theft of scrap from Abhijeet Industry located in Kharsawan with the connivance of the police administration.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *