Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम: नारी सशक्तिकरण के बल पर ही देश बढ़ेगा आगे : बड़कुंवर गागराई

राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय -जमशेदपुर के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड में स्थित कुर्मी भवन प्राँगण में “1-दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन 11/01/24 को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बडकुंवर गागराई ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक समाज में महिलाएं शिक्षित, ज्ञानवान एवं जागरूक नहीं होंगी तब तक हम प्रगतिशील समाज की कल्पना को साकार नहीं कर पाएँगे। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवम राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार कृत्संकल्प है। नारी शक्ति के प्रगति से ही देश आगे बढ़ेगा।

श्री गागराई ने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त,2021 से क्रियान्वित ई-श्रम कार्ड एवम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना(पेंशन योजना)का लाभ उठाने हेतु निबंधन कराने का सुझाव दिया ताकि उन्हें 60 वर्ष उम्र हो जाने के बाद केन्द्र सरकार पेंशन प्रदान कर सके।उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के मध्य जागरूकता की कमी के कारण सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ से वंचित रह रहे हैं। इस अवसर पर बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक प्रकाश चन्द्र मिश्रा भी उपस्थित थे।उन्होंने अपने संबोधन में ई-गवर्नेंस को देश में बढ़ावा देने के लिए तथा सभी प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों का निष्पादन ऑन लाईन माध्यम करने हेतु भारत सरकार ने डिजीटल इण्डिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने डिजिटल इंडिया से जुड़कर वितीय लेन-देन डिजीटल मॉड में करने का सुझाव दिया ताकि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीताम्बर राउत तथा संतोष कुमार महतो ने किया । उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, झारखंड सरकार का बी0ओ0 सी0 कार्ड निबन्धन प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों को बताया। इस कार्यक्रम में 100 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुर्मी भवन के प्रतिनिधि दिनेश महतो का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *