बारीडीह में सन मून क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का बीजेपी नेता दिनेश कुमार ने किया उद्घाटन
बारीडीह अंतर्गत जेपीएस स्कूल के समीप सन मून क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हुआ. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया और विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदा को नमन किया. उक्त पूजा वर्ष 2013 से आयोजित होती रही है.

उद्घाटन के मौके पर दिनेश कुमार ने माँ सरस्वती से सुख समृद्धि का कामना किया. उद्घाटन के अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजीव सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, सनातन हिंदू उत्सव समिति के चिंटू सिंह मौके पर समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित अभिषेक कुमार, राम मिश्रा, अंकित आनंद, अशोक सामंता, विकास शर्मा, प्रमोद मिश्रा, निर्मल गोप, अनिकेत राय,सुशांत मौजूद थें.
BJP leader Dinesh Kumar inaugurated Saraswati Puja pandal of Sun Moon Club in Baridih.
