Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम: गर्मी आने से पहले आंगनवाड़ी केंद्र में जलमिनार खराब, विद्यार्थी परेशान

पश्चिम सिंहभूम प्रखंड खूंटपानी पंचायत दोपाई,गाँव टकुरुगुटू प्राथमिक विद्यालय के सामने आंगनवाड़ी केंद्र में जलमिनर खराब होने से बच्चों को और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी आमने-सामने होने का कारण लगभग 100 बच्चों को पानी की समस्या होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को शिकायत करने पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सोलर जलमीनार 14 वित्त आयोग के द्वारा बनाया गया है जिसमें लगा सोलर पैनल चोरी हो चुकी है और मशीन भी कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी कर लिया गया है, बच्चों को पानी के लिए काफी समस्या हो रही है, आदरणीय जिला के उपायुक्त महोदय से नम्र निवेदन पूर्वक कहना है कि इस जलमिनर को संज्ञान में लेते हुए गर्मी आने से पहले तत्काल बनाने की कृपा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *