मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता गणेश महाली की स्कॉर्पियोको हाइवा ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया
सरायकेला में मां रेस्टोरेंट के सामने मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता गणेश महाली की स्कॉर्पियो (जेएच 22 डी 4300) को हाइवा ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे गुस्साए भाजपाइयों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. जाम करने में भाजपा नेता उदय सिंहदेव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, आदि शामिल थे.घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है. सड़क जाम की सूचना पाकर एसपी डॉ विमल कुमार मौके पर पहुंचे औऱ भाजपा नेताओं को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर समझा कर जाम हटवाया. तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है.सरायकेला थाना में गणेश महाली ने दर्ज कराई प्राथमिकी सड़क जाम से हटने के बाद सभी भाजपाई जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना प्रदर्शन किया. साथ ही भाजपा नेता गणेश महाली ने जान मारने की नीयत से अपने वाहन में धक्का मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में हाइवा से (जेएच 05 डीएच 2930) से पीछे से धक्का मारकर जान लेने की नीयत से ऐसा करने का आरोप लगाया गया है.प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, संजय सरदार, निरंजन कुमार, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे.

In Seraikela, BJP leader Ganesh Mahali’s Scorpio (JH 22 D 4300) was hit and damaged by a highway on the main road in front of Maa restaurant. Angered by this, the BJP people blocked the road for hours. BJP leaders Uday Singhdev, Ganesh Mahali, Ramesh Hansda, etc. were involved in jamming. The incident took place on Monday at around 3:30 pm. SP Dr. Vimal Kumar reached the spot after getting the information about the road jam and after convincing the BJP leaders to get compensation, got the jam removed. Then somewhere, the movement of vehicles started on the main road. Ganesh Mahali lodged an FIR in Seraikela police station, after the removal of the road jam, all the BJP’s protested under the leadership of District President Vijay Mahto. Along with this, BJP leader Ganesh Mahali has lodged an FIR alleging that he pushed in his vehicle with the intention of killing. In the FIR, he has been accused of doing so with the intention of killing by pushing him from behind (JH 05 DH 2930). District Vice President Rakesh Singh, Tribal Morcha National Working Committee member Ramesh Hansda, State Working Committee member Uday Singh have been accused in the FIR. Singhdev, former Deputy Mayor Amit Singh alias Bobby Singh, Sanjay Sardar, Niranjan Kumar, Adityapur Mandal President Virendra Singh etc. were involved.
