आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड 20 शुरू से उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है
आदित्यपुर थाना से सटे बिजली ऑफिस होते हुए दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती जाने वाले मार्ग में 20 से दिन निर्माणाधीन नाली का है. जिसे ठेकेदार ने बरसात के मौसम में गड्ढे खोदकर छोड़ दिया है. इसके वजह से इस मार्ग से प्रतिदिन आने जाने वाले सैंकड़ों लोगों को भारी परेशानी हो रही है. नाली के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर कोई हादसा हो सकता है.निगम कार्यालय घेराव की चेतावनी इसे संवेदक की लापरवाही कहें या नगर निगम प्रशासन की अनदेखी. इस बात की शिकायत युवा तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने नगर निगम से किया है और नाली निर्माण को शीघ्र पूरी कराने की मांग किया है. बाबू तांती ने बताया कि नगर निगम बोर्ड भंग होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य भगवान भरोसे चल रहा है. आम जनता के हितों के कार्य नहीं हो रहे हैं. जिन्हें भी वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है वे उसे ठीक से नहीं निभा रहे हैं. अगर नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं होता है तो जल्द ही रणनीति तय कर निगम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा.
There is a drain under construction for 20 days on the way to Dindli Bazar and Muslim Basti via the electricity office adjacent to Adityapur police station. Which the contractor has left after digging a pit during the rainy season. Because of this, hundreds of people coming daily from this route are facing a lot of trouble. An accident can happen by falling into the pit dug for the drain. Corporation office siege warning Call it the negligence of the sensor or the neglect of the municipal administration. Youth Trinamool Congress District President Babu Tanti has complained about this to the Municipal Corporation and has demanded to complete the drain construction soon. Babu Tanti told that after the dissolution of the Municipal Board, the development work in the area is going on on God’s trust. Work is not being done in the interests of the general public. Those who have been given the responsibility of the ward are not performing it properly. If the municipal administration is not serious, then soon the corporation office will be gheraoed after deciding the strategy.
