Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न, चुनाव की रणनीति पर किया गया मंथन..

जमशेदपुर। जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा पिछले दो बार से लगातार जीत दर्ज करती आई है। लोकसभा चुनाव में इस बार जमशेदपुर सीट पर पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनावी कार्यालय में जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम के भाजपा जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा चुनाव के निमित्त बनाये गए छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। साकची स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा मुख्यरूप से शामिल हुए।

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने चुनाव के निमित्त अबतक की तैयारियों का संपूर्ण रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने नेताओं को लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी कार्य प्रारंभ हो गए हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व दिए गए हैं, वे सभी अपने-अपने दायित्वों को लेकर मंडल के संबंधित पदाधिकारी एवं बूथ समिति तक जाएं और उन्हें इसकी जानकारी देकर कार्यों का निष्पादन करें। कर्मवीर सिंह ने कहा हमें बूथों पर 10% मतदान भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों को बूथ स्तर तक लेकर जाना है। इसके लिए अपने बूथ पर पिछली बार के मुकाबले 370 वोट अधिक लाने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करना है।

बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथों को सशक्त बनाने हेतु कई निर्देश भी दिए। वहीं, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बैठक में विधानसभा वार विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों से अति शीघ्र सभी तैयारियों को पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी दिनों में सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ सूचीबद्ध कर समय से पूर्ण करें। इसके लिए विभिन्न विधानसभा में कार्यों का बंटवारा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को पिछली बार से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी एवं रणनीति के तहत कार्य करें। बैठक में मंच संचालन सह संयोजक लक्ष्मण टुडू एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक बरकुंवर गागराई ने किया।

बैठक में जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, सह संयोजक बरकुंवर गागराई, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सौरव चक्रवर्ती, बाटू साव, हराधन सिंह, सुमन कल्याण मंडल, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, कमल किशोर, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, प्रेम झा, मुचिराम बाउरी, हलदर नारायण साह, अजय साह, हिमांशु मिश्रा, तन्मय झा समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *